प्रश्न – 10 जुलाई 2025 को किस राज्य की मंत्रिमंडल की बैठक में गज मित्र योजना शुरू करने की मंज़ूरी प्रदान की गई?
(a) कर्नाटक (b) केरल
(c) असम (d) ओडिशा
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 जुलाई, 2025 को असम मंत्रिमंडल की बैठक में गज मित्र योजना शुरू करने की मंज़ूरी प्रदान की गई।
- यह योजना राज्य के आठ सबसे ज़्यादा मानव-हाथी संघर्ष वाले ज़िलों में शुरू की जाएगी।
- आठ उच्च जोखिम वाले जिलों में ग्वालपाड़ा, बक्सा, उदलगुड़ी, सोंतीपुर, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट और विश्वनाथ जिले शामिल हैं।
- इस योजना के तहत, संघर्ष-प्रवण 80 गाँवों में समुदाय-आधारित त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए जाएँगे, जिनमें प्रत्येक दल में आठ स्थानीय सदस्य होंगे।
- ये दल संघर्ष के चरम महीनों, खासकर धान की खेती के मौसम के आसपास, हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और स्थानीय आजीविका की रक्षा के लिए काम करेंगे।
- यह योजना स्वैच्छिक सामुदायिक भागीदारी, हाथियों के आवास को पुनर्स्थापित करने और हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कैमरे के उपयोग पर केंद्रित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…