गगनयान : सेवा माड्‌यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 19 जुलाई‚ 2023 को तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने हेतु प्रस्तावित मिशन गगनयान की सर्विस मॉड्‌यूल प्रोपल्शन (SMP) प्रणाली का इसरो ने सफल परीक्षण किया।
(ii) यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में संपन्न हुआ।
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों (d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)

गगनयान : सेवा मॉड्‌यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद अब मिशन ’गगनयान’ की तैयारी में है।
  • इसी दिशा में इसरो ने ’इसरो प्रणोदन अनुसंधान परिसर (IPRC), महेंद्रगिरि में गगनयान सर्विस मॉड्‌यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • एसएमपीएस आर्बिटल मॉडयूल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
  • इस परीक्षण में 440 न्यूटन थ्रस्ट के साथ 5 लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) इंजन और 100 न्यूटन के थ्रस्ट के साथ 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) थ्रस्टर शामिल थे।

इसरो (ISRO) एक नजर –

गगनयान मिशन एक नजर –

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • इसरो ने 14 जुलाई‚ 2023 को मिशन चंद्रयान-3 को लांच किया था।
  • भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के अवसर पर चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब पहुंचा दिया। चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिरी सप्ताह के लिए निर्धारित है।
  • गगनयान मिशन को इसरो अगले वर्ष लांच करने वाला है‚ यह इसका प्रथम मानव मिशन होगा।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/isro-successfully-tests-gaganyaan-service-module-propulsion-system/article67101045.ece