प्रश्न – 5 जनवरी, 2026 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किस नदी पर बनने वाले ‘5 किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी?
(a) रूपनारायण नदी
(b) हुगली नदी
(c) मुरीगंगा नदी
(d) अजय नदी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जनवरी, 2026 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुरीगंगा नदी पर बनने वाले 5 किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी।
- इस पुल का नाम ‘गंगासागर सेतु’ होगा।
- यह पुल सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा।
- सागर सुंदरबन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है, जहां मकर संक्रांति के अवसर पर वार्षिक गंगासागर मेला आयोजित किया जाता है।
- लगभग 1,670 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह चार लेन का पुल काकद्वीप के लॉट 8 को सागर द्वीप पर स्थित कचुबेरिया से जोड़ेगा।
- यह पुल हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित सागर द्वीप को हर मौसम में सुगम सड़क संपर्क प्रदान करेगा।
- इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल सरकार और निर्माण का ठेका पाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) के बीच दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया।
- सागर द्वीप भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है।
- इस द्वीप पर स्थित कपिल मुनि मंदिर एक लोकप्रिय तीर्थ केंद्र है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…