गंगावरम पोर्ट लिमिटेड का अधिग्रहण

प्रश्न-20 सितंबर‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) द्वारा गंगावरम पोर्ट लिमिटेड (जीपीएल) में कितनी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है?
(a) 49 प्रतिशत
(b) 26 प्रतिशत
(c) 15.5 प्रतिशत
(d) 10.4 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) द्वारा गंगावरम पोर्ट लिमिटेड (जीपीएल) में 10.4 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
  • प्रस्तावित सौदे के तहत एपीएसईजेड द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार से जीपीएल (गंगावरम बंदरगाह की संचालनकर्त्ता इकाई) में इस प्रस्तावित हिस्सेदारी के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।
  • एकीकृत बंदरगाह बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनी एपीएसईजेड मौजूदा समय में गुजरात‚ गोवा‚ केरल‚ आंध्र प्रदेश‚ तमिलनाडु और ओडिशा जैसे समुद्र तट से सटे 6 राज्यों में 11 घरेलू बंदरगाहों पर सेवा प्रदान कर रहा है।
  • गंगावरम बंदरगाह आंध्र प्रदेश में स्थित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1756527#:~:text=The%20Competition%20Commission%20of%20India,Economic%20Zones%20Limited%20(APSEZ).