खेल प्रशासन सम्मेलन-2026

प्रश्न – 9 जनवरी,2026 को खेल प्रशासन सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) अहमदाबाद
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 जनवरी, 2026 को खेल प्रशासन सम्मेलन (Sports Governance Conclave)-2026 अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित किया गया
  • इसे केंद्र सरकार द्वारा गुजरात सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सहयोग से आयोजित किया गया था
  • इस सम्मेलन में राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ), राज्य ओलंपिक संघों के प्रतिनिधियों और भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।
  • इसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भाग लिया
  • उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट का प्रभावी कार्यान्वयन स्वयं संघों पर निर्भर करेगा और उन्हें निष्पक्ष और समय पर चुनाव, वित्तीय पारदर्शिता, कार्यात्मक एथलीट आयोग, नैतिकता आयोग और निर्धारित शासन मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2212983&reg=3&lang=2