खुबानी उत्सव-2026

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य /केंद्रशासित प्रदेश में खुबानी उत्सव-2026 आयोजित किया गया?
(a) जम्मू – कश्मीर (b) लद्दाख
(c) हिमाचल प्रदेश (d) सिक्किम
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल , 2026 में लद्दाख में खुबानी उत्सव-2026 आयोजित किया गया
  • यह प्रकृति, संस्कृति और समुदाय का एक जीवंत उत्सव है और वसंत ऋतु में लद्दाख के विभिन्न खुबानी उत्पादक गांवों में आयोजित किया गया
  • लेह, कारगिल और आसपास के गांवों सहित कई स्थानों पर आयोजित होने वाला यह उत्सव दुनिया भर के पर्यटकों को इस अनूठे मौसमी नजारे को देखने के लिए आमंत्रित करता है।
  • ऊंचाई वाले रेगिस्तान में वसंत के आगमन का प्रतीक यह उत्सव खुबानी के बागों के मनमोहक फूलों को प्रदर्शित करता है, जो बंजर परिदृश्य को सफेद और गुलाबी रंगों के कैनवास में बदल देते हैं।
  • यह प्रतिष्ठित खुबानी उत्सव लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवन शैली को उजागर करते हुए सतत पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/ladakh-tourism-department-announces-the-much-awaited-apricot-festival-2026