क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास योजना

प्रश्न – 24 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत “क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधन विकास योजना” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस योजना को 2277.397 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
(b) यह योजना पंद्रहवें वित्त आयोग चक्र 2021-22 से 2025-26 तक लागू रहेगी।
(c) इस योजना का क्रियान्वयन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा किया जाएगा।
(d) इस योजना में केवल निजी औद्योगिक कंपनियों और स्टार्टअप्स को शामिल किया जाएगा।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की “क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधन विकास योजना” को मंजूरी प्रदान की।
  • इस योजना को 2277.397 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
  • यह योजना पंद्रहवें वित्त आयोग चक्र 2021-22 से 2025-26 तक लागू रहेगी।
  • इस योजना का क्रियान्वयन सीएसआईआर द्वारा किया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत देशभर के अनुसंधान एवं विकास संस्थान, राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, उत्कृष्टता संस्थान और विश्वविद्यालय शामिल होंगे।
  • इस योजना का उद्देश्य है कि युवा शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को ऐसा मंच मिले, जहाँ वे अनुभवी वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, चिकित्सा और गणितीय विज्ञान (STEMM) के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे सकें।
  • सीएसआईआर की अम्ब्रेला योजना “क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास (सीबीएचआरडी)” की चार उप-योजनाएँ हैं – (i) डॉक्टरेट और पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप (ii) एक्स्ट्राम्यूरल रिसर्च स्कीम, एमेरेटस साइंटिस्ट स्कीम और भटनागर फेलोशिप कार्यक्रम; (iii) पुरस्कार योजना के माध्यम से उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और मान्यता प्रदान करना; और (iv) यात्रा और संगोष्ठी अनुदान योजना के माध्यम से ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा देना।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2170586