क्वालिटी ऑफ लिविंग सर्वे

18th annual Quality of Living survey

प्रश्न-23 फरवरी, 2016 को मर्सर द्वारा जारी 18वें ‘क्वालिटी ऑफ लिविंग सर्वे’ के अनुसार जीवन की गुणवत्ता के आधार पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है-
(a) विएना
(b) ज्यूरिख
(c) ऑकलैंड
(d) म्यूनिख
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 फरवरी, 2016 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम स्थित ‘मर्सर’ (MERCER) द्वारा 18 वां ‘क्वालिटी ऑफ लिविंग सर्वे’ जारी किया गया।
  • इस सर्वे के अनुसार जीवन की गुणवत्ता के आधार पर ऑस्ट्रिया की राजधानी ‘विएना’ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है।
  • इस सर्वे में ज्यूरिख, ऑकलैंड, म्यूनिख एवं वैंकूवर को क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा तथा पांचवा स्थान प्रदान किया गया है।
  • सर्वे में पेरिस (37 वां), लंदन (39 वां) और न्यूयार्क (44 वां) शीर्र्ष 35 देशों में स्थान बनाने में असफल रहे।
  • उल्लेखनीय है कि इराक की राजधानी बगदाद (230वां) सबसे निचले पायदान पर है।
  • गौरतलब है कि जीवन की गुणवत्ता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय शहर ‘हैदराबाद’ (139वां) है।
  • इसमें शामिल अन्य भारतीय शहर हैं-पुणे (144 वां), बंगलुरू (145 वां), चेन्नई (150 वां), मुंबई (152 वां), कोलकाता (160 वां) एवं नई दिल्ली (161 वां)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mercer.com/newsroom/western-european-cities-top-quality-of-living-ranking-mercer.html
https://www.imercer.com/content/mobility/quality-of-living-city-rankings.html#list
http://www.newindianexpress.com/cities/hyderabad/Hyderabad-Tops-Quality-Of-Living-Rankings-Yet-Again/2016/02/24/article3293078.ece