क्वांटम संचार प्लेटफार्मों में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु टूलकिट विकसित

प्रश्न-30 जून, 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाल ही में किस संस्था के शोधकर्ताओं ने क्वांटम संचार प्लेटफार्मों में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सिमुलेशन टूलकिट विकसित किया है?
(a) रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट
(b) आईआईटी दिल्ली
(c) सी-डैक
(d)इसरो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 जून, 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI) के शोधकर्ताओं ने क्वांटम संचार प्लेटफार्मों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अद्वितीय सिमुलेशन टूलकिट विकसित किया है।
  • जिसे ‘क्यूकेडीसिम’ नाम दिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि आरआरआई बंगलुरु स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।
  • क्यूकेडीसिम मॉडयूलर सिद्धांतों पर आधारित है, जिससे यह विभिन्न प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके प्रोटोकॉल के विभिन्न वर्गों का विकास कर सकता है।
  • कैलगरी विश्वविद्याल, कनाडा के प्रो. बैरी सैडर्स के सहयोग से, प्रो. उर्वशी सिन्हा और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया यह कार्य सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के उपयोग से क्वांटम प्रयोग (क्वेस्ट) परियोजना का एक हिस्सा है।
  • यह भारत का पहला उपग्रह-आधारित क्वांटम संचार का प्रयास है, जिसे इसरो द्वारा समर्थन दिया गया है।
  • यह शोध, फिजिकल रिव्यू एप्लाइड जर्नल में प्रकाशित होगा।
  • टूलकिट की नवीनता विभिन्न प्रयोगात्मक खामियों उपकरण-आधारित और प्रक्रिया आधारित दोनों के समावेश में निहित है।
  • इस प्रकार सिमुलेशन परिणाम वास्तविक प्रयोगात्मक कार्यान्वयन के साथ किसी भी अन्य मौजूदा टूलकिट की तुलना में बेहतर सटीकता देंगे।
  • उल्लेखनीय है कि यह शोध गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में सुरक्षित प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन संचार सुनिश्चित करने की सलाह के फलस्वरूप हुआ।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1635294