प्रश्न – 30 जुलाई, 2025 को क्ल्युचेव्स्कॉय ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। यह ज्वालामुखी कहां स्थित है?
(a) सुदूर पश्चिम रूस
(b) सुदूर पूर्व रूस, कामचटका प्रायद्वीप
(c) साइबेरिया
(d) यूराल पर्वतमाला
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जुलाई, 2025 को रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में स्थित क्ल्युचेव्स्कॉय ( Klyuchevskoy) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
- यह विस्फोट कामचटका प्रायद्वीप में आए एक शक्तिशाली 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के कुछ घंटों बाद हुआ।
- यह एशिया-यूरोप का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है।
- कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल के अनुसार, राख का गुबार 2.5 किमी ऊंचाई तक और 58 किमी. पूर्व तक फैल गया।
- क्ल्युचेव्स्कॉय ज्वालामुखी की ऊंचाई 4,754 मीटर है और यह प्रशांत अग्नि वलय (Pacific Ring of Fire) पर स्थित है, जो भूगर्भीय गतिविधियों का केंद्र माना जाता है।
- यह पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 450 किमी. (280 मील) उत्तर में स्थित है।
- वर्ष 2023 के अंत में यह ज्वालामुखी फटा था, तब 1,600 किमी. लंबी राख और धूल की नदी बन गई थी, जो पृथ्वी की सतह से 12 किमी. ऊपर तक पहुंची थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/2025/08/03/europe/tsunami-russia-earthquake-volcano-intl-hnk