क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स

QS World University Rankings 2021

प्रश्न-‘क्वैक्वेरली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स’ के अनुसार कौन से संस्थान ने भारत की शीर्ष यूनिवर्सिटी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है?
(a) IIT खड़गपुर
(b) IIT दिल्ली
(c) IIT रूड़की
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2021 जून, 2020 में जारी की गयी।
  • इस रैंकिंग में कोई भी भारतीय संस्थान/यूनिवर्सिटी शीर्ष 100 में शामिल नहीं हो सका।
  • रैंकिंग के मुख्य अंश-
  • इस बार भी ओवर ऑल रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पाने वाले संस्थानों में अमेरिकी संस्थान ही है।
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) लगातार नौवें साल शीर्ष पर कायम है, जिसके बाद स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी एवं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
  • रैंकिंग में 14 भारतीय संस्थानों की रैंकिंग पिछले वर्ष की तुलना में घटी है, जबकि 4 ने रैंकिंग में सुधार किया है।
  • पहले एक हजार में 21 भारतीय संस्थान हैं, जबकि शीर्ष 200 में शामिल तीन भारतीय संस्थान क्रमशः इस प्रकार हैं-
  • IIT बॉम्बे (172वां स्थान), IISc बैंगलोर (185वां स्थान), एवं IIT दिल्ली (193वां स्थान)।
  • स्मरणीय है कि IIT बॉम्बे रैंकिंग में 20 स्थान गिरने के बाद भी शीर्ष भारतीय यूनिवर्सिटी है।
  • IISc बंगलुरू के रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट हुई, जबकि IIT दिल्ली की रैंकिंग में 11 स्थान की गिरावट दर्ज की गयी।
  • शीर्ष 500 में शामिल अन्य भारतीय संस्थान हैं-IIT मद्रास, IIT खड़गपुर, IIT कानपुर, IIT रूड़की एवं IIT गुवाहाटी।
  • रैंकिंग
  • यह रैंकिंग वैश्विक हायर एजुकेशन कंसल्टेंसी QS के द्वारा संपादित की जाती है, जो कि छह संकेतकों पर आधारित होता है।

लेखक-पंकज पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.firstpost.com/india/qs-world-university-rankings-2021-only-iit-bombay-iit-delhi-iisc-make-it-to-top-200-from-india-mit-retains-top-spot-8468641.html
https://www.topuniversities.com/university-rankings/world-university-rankings/2021
https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/qs-world-university-rankings-2021-no-indian-institute-among-top-100-1687870-2020-06-11