प्रश्न – जून ,2026 में जारी ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स‚ 2027 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस रैंकिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(2) इस रैंकिंग में भारत के 52 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून‚ 2026 में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking), 2027 सूची जारी की गई।
- इस रैंकिंग में विश्वभर से 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
- यह रैंकिंग दुनिया भर में उच्च शिक्षा के सबसे विश्वसनीय और व्यापक मूल्यांकनों में से एक है।
- रैंकिंग में कई कारकों पर विचार किया जाता है जैसे- संकाय योग्यता, शोध क्षमता, साझेदारी और छात्र परिणाम।
- रैंकिंग में शामिल शीर्ष 5 संस्थान —
1.मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ,यूएसए
2.इंपीरियल कॉलेज लंदन,यूनाइटेड किंगडम
2.स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय,यूएसए
4.ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम
5.हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए
इस रैंकिंग में भारत के 52 विश्वविद्यालय हैं.
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में शीर्ष 10 भारतीय विश्वविद्यालय
संस्थान भारत में रैंक वैश्विक रैंक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली) 1 118
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) 2 134
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) 3 170
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 4 205
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु 5 221
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT कानपुर) 6 221
दिल्ली विश्वविद्यालय 7 322
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की) 8 335
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT गुवाहाटी) 9 349
शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय10 452
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.topuniversities.com/world-university-rankings?page=15