प्रश्न-हाल ही में जारी ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2018’ में किस विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
(a) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
(b) मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
(c) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
(d) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 जून, 2018 को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking 2019) जारी की गई।
- इस रैंकिंग में 85 देशों के लगभग 1000 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
- क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को दूसरा, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को तीसरा तथा कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसके पश्चात यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिजको क्रमशः पांचवां तथा छठा स्थान प्राप्त हुआ।
- क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2019 में भारत के तीन संस्थानों को विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसके अनुसार, आईआईटी, बॉम्बे को 162वां, आईआईएससी, बंगलुरू को 170वां तथा आईआईटी, दिल्ली को 172वां स्थान प्राप्त हुआ।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.topuniversities.com/university-rankings/world-university-rankings/2019