कौशल प्रशिक्षण एवं महिला उद्यमिता विकास परियोजना

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के तहत 17 जुलाई, 2025 को शुरू की गई कौशल प्रशिक्षण एवं महिला उद्यमिता विकास परियोजना के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) इस परियोजना के तहत 150 युवाओं को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
(b) प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड (छात्रवृत्‍ति) प्रदान किया जाएगा।
(c) परियोजना का कार्यान्वयन आईआईआईटी कोट्टायम द्वारा किया जाएगा जो तकनीकी नवाचार के लिए जाना जाता है।
(d) कुल 600 प्रतिभागियों को परियोजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें सभी पुरुष होंगे।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 जुलाई, 2025 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), कोट्टायम में प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण एवं महिला उद्यमिता विकास परियोजना का शुभारंभ किया।
  • इस परियोजना के तहत केरल के अल्पसंख्यक समुदायों के 450 प्रतिभागियों को भविष्योन्मुखी तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान किया जाएगा।
  • आईआईआईटी कोट्टायम को इस परियोजना के कार्यान्वयन हेतु मंत्रालय द्वारा साझेदार संस्था के रूप में चुना गया है।
  • इस परियोजना के तहत 150 युवाओं को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसे उभरते क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • 300 महिलाओं को नेतृत्व एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकेंगी।
  • सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि में छात्र वृत्ति (स्टाइपेंड) प्रदान की जाएगी।
  • प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को उद्योग जगत से जोड़ा जाएगा, जिससे वे रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
  • आईआईआईटी कोट्टायम, जो नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप इनक्यूबेशन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है, इस परियोजना को कार्यान्वित करेगा और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण व मेंटरशिप प्रदान करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2145575