कौमी एकता सप्ताह

Qaumi Ekta Week

प्रश्न-हाल ही में कब ‘कौमी एकता सप्ताह’ (Quami Ekta Week) मनाया गया है?
(a) 18-24 नवंबर, 2016
(b) 19-25 नवंबर, 2016
(c) 17-23 नवंबर, 2016
(d) 16-22 नवंबर, 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19-25 नवंबर, 2016 के मध्य देश भर में ‘कौमी एकता सप्ताह’ (Quami Ekta Week) मनाया गया।
  • यह सप्ताह प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय सांम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान ने इस सप्ताह में साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान का आयोजन किया।
  • यह संस्थान गृह मंत्रालय का एक स्वायत्तशासी संगठन है।
  • इस सप्ताह में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किये गये।
  • 19 नवंबरः राष्ट्रीय अखंडता दिवस (National Intergration Day)।
  • 20 नवंबरः अल्पसंख्यक कल्याण दिवस (Welfare of Minorities Day)।
  • 21 नवंबरः भाषायी सद्भावना दिवस (Linguistic Harmony Day)।
  • 22 नवंबरः कमजोर वर्ग दिवस (Weaker Sections Day)।
  • 23 नवंबरः सांस्कृतिक एकता दिवस (Cultural Unity Day)।
  • 24 नवंबरः महिला दिवस (Women’s Day)।
  • 25 नवंबरः संरक्षण दिवस (Conservation Day)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153832