प्रश्न-हाल ही में कोराना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ (Covishield) के आपातकालीन उपयोग को ‘ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया’ की ‘विषय विशेषज्ञ समिति’ द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें-
1. ‘कोविशील्ड’ नामक कोरोना वैक्सीन का विकास यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैक्सीन समूह द्वारा किया गया है।
2. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने क्लिनिकल परीक्षण तथा ‘कोविशील्ड’ के निर्माण के लिए ऑक्सफोर्ड तथा एस्ट्राजेनेका (Astrazeneca) के साथ भागीदारी की है।
3. 1 जनवरी‚ 2021 को ड्रक कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की 5 सदस्यीय ‘विषय विशेषज्ञ समिति’ ने इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
4. भारत बायोटेक ने इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर कोवैक्सीन का निर्माण किया है।
उपर्युक्त में से सत्य कथन का चुनाव करें-
(a) 1, 2 व 3
(b) 2, 3 व 4
(c) 1, 2 व 4
(d) 1, 3 व 4
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 1 जनवरी‚ 2021 को कोरोना वक्सीन ‘कोविशील्ड’ (Covishield) के आपातकालीन उपयोग को ‘ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया’ की 10 सदस्यीय ‘विषय विशेषज्ञ समिति’ द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
- गौरतलब है कि दिसंबर‚ 2020 में ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने ‘कोविशील्ड’ नामक वैक्सीन को आपातकालीन शर्तों के तहत अपनी मंजूरी प्रदान की है।
- ‘कोविशील्ड’ नामक कोरोना वैक्सीन का विकास ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैक्सीन समूह द्वारा किया गया है तथा जिसका विपणन ‘एस्ट्राजेनेका’ (Astrazeneca) द्वारा किया जाएगा।
- पुणे स्थित ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने कोविशील्ड वैक्सीन के निर्माण के लिए तथा उसके क्लिनिकल परीक्षण के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्राजेनका के साथ भागीदारी की है।
- भारत बायोटेक ने ‘इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ के साथ मिलकर ‘कोवैक्सीन’ का निर्माण किया है।
लेखक-आलोक पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…