कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण

प्रश्न-8 जनवरी‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के कितने प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण हेतु मंजूरी प्रदान की?
(a) 51 प्रतिशत
(b) 62 प्रतिशत
(c) 75 प्रतिशत
(d) 100 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण हेतु मंजूरी प्रदान की।
  • मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता)‚ मणिपाल एजुकेशनल एंड मेडिकल ग्रुप का हिस्सा है‚ जिसके द्वारा अस्पतालों का एक नेटवर्क संचालित किया जाता है।
  • कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड एक निजी स्वास्थ्य सेवा कंपनी है‚ जो उच्च गुणवत्ता युक्त‚ सस्ती‚ सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करती है।
  • इसने वर्ष 2005 से भारत में अपना संचालन शुरू किया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/Industry/manipal-hospitals-set-to-acquire-columbia-asia-hospitals-for-2100-cr/article33001760.ece