प्रश्न-6 मई‚ 2022 को कोयला गैसीकरण पर आयोजित निवेशक सम्मेलन के दौरान कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु राजस्व साझाकरण में कितनी रियायत की स्वीकृति प्रदान की है?
(a) 25 प्रतिशत
(b) 35 प्रतिशत
(c) 50 प्रतिशत
(d) 60 प्रतिशत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 6 मई‚ 2022 को कोयला गैसीकरण पर आयोजित निवेशक सम्मेलन के दौरान कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु राजस्व साझाकरण में 50 प्रतिशत रियायत की स्वीकृति प्रदान की।
महत्वपूर्ण विषय
- 6 मई‚ 2022 को ‘कोयला गैसीकरण-आगे की राह’ विषय पर निवेशक सम्मेलन आयोजित।
- इस सम्मेलन का आयोजन कोल इंडियार् और फिक्की द्वारा।
- मुंबई में सम्मेलन आयोजित।
- निवेशक सम्मेलन सह-कार्यशाला का उद्देश्य था कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करना ओर इस क्षेत्र में कारोबारी सुगमता सुनिश्चित करना।
- भारत में लगभग 307 बिलियन टन तापीय कोयले का भंडार।
- उत्पादित कोयले का उपयोग लगभग 80 प्रतिशत ताप विद्युत संयंत्रों में।
- कोयला दहन की तुलना में कोयला गैसीकरण स्वच्छ विकल्प
- कोयले को संश्लेषण गैस जिसे सिनेगैस भी कहा जाता है में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को कोयला गैसीकरण कहा जाता है‚ जो हाइड्रोजन (H2) कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का मिश्रण है।
- सिनेगैस का उपयोग विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों यथा बिजली का उत्पाद और रासायनिक उत्पादन बनाना जैसे कि उवर्रक आदि में किया जाता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…