कोपा डेल रे, 2025-26

प्रश्न – 18 अप्रैल, 2026 को संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा डेल रे‚ 2025-26 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) रियल मैड्रिड (b) एटलेटिको मैड्रिड
(c) बार्सिलोना (d) रियल सोसिएदाद
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 सितंबर, 2025 से 18 अप्रैल, 2026 तक स्पेन में कोपा डेल रे, 2025-26 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पेन में किया गया।
  • कोपा डेल रे स्पेनिश फुटबॉल में एक वार्षिक नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता है , जिसे रॉयल स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह इस फुटबॉल प्रतियोगिता का 124 वां संस्करण था।
  • 18 अप्रैल, 2026 को सेविले के एस्टाडियो डे ला कार्टुजा में फाइनल मुकाबला खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में रियल सोसिएदाद ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड को 4-3 से हराकर अपना तीसरा कोपा डेल रे खिताब जीता।
  • रियल सोसिएदाद के उनाई मार्रेरो मैन ऑफ द मैच चुने गए।
  • शीर्ष स्कोरर ओसासुना के राउल गार्सिया रहे। जिन्‍होंने प्रतियोगिता में 7 गोल किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fifaworldcupnews.com/2025-26-copa-del-rey-spain/