कोपा डेल रे, 2024-25

प्रश्न – 26 अप्रैल‚ 2025 को संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा डेल रे‚ 2024-25 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) रियल मैड्रिड (b) एटलेटिको मैड्रिड
(c) बार्सिलोना (d) रियल सोसिएदाद
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 अक्टूबर 2024 – 26 अप्रैल 2025 तक फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा डेल रे, 2024-25 का आयोजन स्पेन में किया गया।
  • कोपा डेल रे स्पेनिश फुटबॉल में एक वार्षिक नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता है , जिसे रॉयल स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह इस फुटबॉल प्रतियोगिता का 123वां संस्करण था।
  • 26 अप्रैल, 2025 को सेविले के एस्टाडियो डे ला कार्टुजा में फाइनल मुकाबला खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया।
  • यह बार्सिलोना का रिकॉर्ड 32वां स्पेनिश कप खिताब है।
  • बार्सिलोना के फेरान टोरेस मैन ऑफ द मैच चुने गए।
  • शीर्ष स्कोरर बार्सिलोना के फेरान टोरेस (6 गोल) रहे ।
  • इससे पहले रियल मैड्रिड को ही हराकर बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप जीता था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fancode.com/football/tour/copa-del-rey-202425-18003635

https://www.laliga.com/en-GB/match/temporada-2024-2025-copa-del-rey-por-determinar-por-determinar-9

https://onefootball.com/en/news/when-is-the-2024-25-copa-del-rey-final-40699939