प्रश्न – 11 जून‚ 2023 को केरल के थोप्पुमपडी में कोच्चि फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखी गई। यह परियोजना कितनी अनुमानित लागत राशि से विकसित की जा रही है?
(a) 125.50 करोड़ रुपये (b) 140.35 करोड़ रुपये
(c) 150.72 करोड़ रुपये (d) 169.17 करोड़ रुपये
उत्तर – (d)

- परियोजना पर पीपीपीे ऑपरेटर का निवेश 55.84 करोड़ रुपये है।
- परियोजना के पहले चरण में तीन वातानुकूलित नीलामी हॉल‚ एक गैर-वातानुकुलित हॉल‚ एक मछली ड्रेसिंग इकाई और अन्य सहायक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
- परियोजना पूर्ण होने पर मछली और मत्स्य उत्पादों का निर्यात प्रतिवर्ष 1500 करोड़ रुपये होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…