प्रश्न – निम्नलिखित में से कॉलिन्स एयरोस्पेस की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा (कॉलिन्स इंडिया ऑपरेशंस सेंटर -सीआईओसी) के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) नई सुविधा बेंगलुरु के केआईएडीबी एयरोस्पेस पार्क में 26 एकड़ में फैली है।
(b) इस परियोजना में कुल 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया है।
(c) यह सुविधा वर्ष 2028 तक 2,200 से अधिक रोजगार उत्पन्न करेगी।
(d) यह निवेशआरटीएक्स की भारत में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निवेश योजना का हिस्सा है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 नवंबर, 2025 को आरटीएक्स की सहायक कंपनी, कॉलिन्स एयरोस्पेस ने बंगलुरु में फैली नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
- कॉलिन्स इंडिया ऑपरेशंस सेंटर (सीआईओसी) नामक यह नया संयंत्र, केआईएडीबी एयरोस्पेस पार्क में कुल 26 एकड़ में फैला है, और इसका उपयोग कंपनी की उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
- इस परियोजना में कंपनी ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये ) का निवेश किया है।
- नई इकाई में सीटिंग सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम, कम्युनिकेशन सिस्टम, तापमान सेंसर, वॉटर-मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स, इवैक्युएशन स्लाइड्स जैसे हाई-टेक एयरोस्पेस उत्पाद बनाए जाएंगे।
- यह सुविधा वर्ष 2026 तक 2,200 से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएगी।
- यह निवेश आरटीएक्स के कुल 250 मिलियन डॉलर के भारत निवेश योजना का हिस्सा है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग सुविधा (100 मिलियन अमेरिकी डॉलर), इंजीनियरिंग और परीक्षण विकास केंद्र (100 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और प्रैट एंड व्हिटनी इंडिया इंजीनियरिंग सेंटर (50 मिलियन अमेरिकी डॉलर) शामिल है।
- नई इकाई में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग), और रोबोटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
- कॉलिन्स एयरोस्पेस पिछले लगभग 30 वर्षों से भारत में संचालन कर रही है, और वर्तमान में यहाँ 6,500+ कर्मचारी हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…