कॉपर विजन दस्तावेज

प्रश्न – कॉपर विजन दस्तावेज के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 4 जुलाई, 2025 को “कॉपर विज़न दस्तावेज़” को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जारी किया।
(b) यह दस्तावेज़ विश्व खनन कांग्रेस की अंतरराष्ट्रीय समिति द्वारा प्रकाशित किया गया।
(c) कॉपर विज़न दस्तावेज़ के अनुसार, भारत में तांबे की मांग 2047 तक छह गुना बढ़ सकती है।
(d) वर्ष 2030 तक भारत में 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष नई स्मेल्टिंग और रिफाइनिंग क्षमता विकसित करने की योजना है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 जुलाई, 2025 को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित सर्वोत्तम खदान बंद करने की प्रथाओं के माध्यम से सतत एवं उत्तरदायी खनन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर में कॉपर विजन दस्तावेज (तांबा दृष्टि पत्र) जारी किया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन विश्व खनन कांग्रेस की भारतीय राष्ट्रीय समिति द्वारा किया गया था।
  • यह दस्तावेज हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कच्छ कॉपर लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, इंडो-एशिया कॉपर लिमिटेड, लोहुम सहित प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ भारतीय प्राथमिक कॉपर उत्पादक संघ (आईपीसीपीए) और अंतरराष्ट्रीय कॉपर एसोसिएशन (आईसीए) जैसे उद्योग संघों के साथ व्यापक विमर्श के माध्यम से विकसित किया गया था।
  • इस दस्तावेज़ के अनुसार भारत में तांबे की मांग वर्ष 2047 तक छह गुना बढ़ने की संभावना है।
  • वर्ष 2030 तक 5 मिलियन टन प्रति वर्ष की नई स्मेल्टिंग और रिफाइनिंग क्षमता विकसित करने की योजना है।
  • सेकेंडरी रिफाइनिंग को बढ़ावा, घरेलू रीसाइक्लिंग को सुदृढ़ करना तथा विदेशों में खनिज संपत्तियों की साझेदारी के माध्यम से खुले बाजार से आयात पर निर्भरता को कम करने का लक्ष्य है।
  • यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” दृष्टिकोण के अनुरूप है और एक सतत, लचीला और भविष्योन्मुख तांबा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2142191