‘कैल्शियम नाइट्रेट’ और बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट’ की स्वदेशी किस्म लांच

प्रश्न-9 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘कैल्शियम नाइट्रेट’ और ‘बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट’ की स्वदेशी किस्म को लांच किया। इन दोनों उत्पादों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह किस्में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएसएफसी) इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार की गई हैं।
(b) इन दोनों उत्पादों को पहली बार खुदरा बाजार में हिमाचल प्रदेश के सोलन और भावनगर (गुजरात) में लांच किया गया है।
(c) मौजूदा समय में इन दोनों उत्पादों हेतु जीएसएफसी की कुल उत्पादन क्षमता 10,000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।
(d) तीन माह के भीतर उत्पादन प्रतिवर्ष 12,000 मीट्रिक टन तक बढ़ने की उम्मीद है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री और नौवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘कैल्शियम नाइट्रेट’ और ‘बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट’ की स्वदेशी किस्म को लांच किया।
  • यह किस्में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएसएफसी) इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार की गई हैं।
  • जीएसएफसी ने इन दोनों उत्पादों को पहली बार खुदरा बाजार में हिमाचल प्रदेश के सोलन और भावनगर (गुजरात) में लांच किया है।
  • मौजूदा समय में इन दोनों उत्पादों हेतु जीएसएफसी की कुल उत्पादन क्षमता 10,000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।
  • तीन माह के भीतर उत्पादन प्रतिवर्ष 15,000 मीट्रिक टन तक बढ़ने की उम्मीद है।
  • जीएसएफसी ने दोनों उत्पादों की 9 से 12 महीनों में उत्पादन 30,000 मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना बनाई है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट और बोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रेट का उत्पादन भारत में पहली बार किया जा रहा है।
  • अभी तक इसे दूसरे देशों से आयात किया जाता था।
  • ध्यातव्य है कि विगत वर्ष देश में लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन कैल्शियम नाइट्रेट का आयात किया गया था।
  • इस आयात में से 76 प्रतिशत चीन से और बाकी अन्य देशों नॉर्वे और इस्राइल से किया गया था।
  • जीएसएफसी ने स्वयं विगत वर्ष 4600 मीट्रिक टन आयात करके बेचा।
  • कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग कृषि में एक घुलनशील उर्वरक के रूप में किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त इस उत्पाद का उपयोग अपशिष्ट जल उपचार में और कंक्रीट की मजबूती बढ़ाने में किया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1662969

https://economictimes.indiatimes.com/industry/indl-goods/svs/chem-/-fertilisers/gsfc-launches-indigenous-variety-of-calcium-nitrate-boronated-calcium-nitrate/articleshow/78570972.cms?from=mdr#:~:text=New%20Delhi%3A%20Gujarat%20State%20Fertilizers,the%20products%20via%20video%20conference.