कैरोलिन गार्सिया द्वारा संन्यास

प्रश्न – फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया (Caroline Garcia) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्होंने वर्ष 2007 में 13 वर्ष की आयु में आईटीएफ सर्किट से प्रोफेशनल डेब्यू किया।
(b) वर्ष 2011 में यूएस ओपन गर्ल्स सिंगल्स की उपविजेता रहीं।
(c) उन्होंने अपने करियर में कुल 21 WTA एकल खिताब जीते।
(d) वर्ष 2022 में उन्होंने WTA फाइनल्स (फोर्ट वर्थ) में एरिना सबालेंका को हराकर खिताब जीता।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अगस्त, 2025 को फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में कामिला राखिमोवा से मिली हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया।
  • मई में, कैरोलिन गार्सिया ने कहा था कि यूएस ओपन, 2025 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
  • वर्ष 2007 में 13 साल की उम्र में आईटीएफ सर्किट (ITF Circuit) से प्रोफेशनल डेब्यू किया।
  • वर्ष 2011 में यूएस ओपन गर्ल्स सिंगल्स की उपविजेता रहीं।
  • गार्सिया ने अपने कैरियर में कुल 11 WTA एकल खिताब जीते।
  • उन्होंने वर्ष 2014 में बोगोटा में अपना पहला होलोजिक डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता
  • वह 2017 में वुहान ओपन और चाइना ओपन लगातार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी।
  • वर्ष 2022 में उन्होंने सिनसिनाटी ओपन WTA 1000 खिताब जीता था।
  • वर्ष 2022 में WTA फाइनल्स (फोर्ट वर्थ) में एरिना सबालेंका को हराकर खिताब जीता।
  • वर्ष 2022 में तीनों सतहों (क्ले, हार्ड, ग्रास) पर खिताब जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं।
  • वर्ष 2016 में, उन्होंने स्ट्रासबर्ग में दूसरी एकल खिताब जीता।
  • वर्ष 2016 में, क्रिस्टीना म्लादेनोविच के साथ मिलकर रोलांड गैरोस युगल खिताब जीता था।
  • वह हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल के 2024-25 क्रॉसओवर इंट्रो बिज़नेस प्रोग्राम में नामांकित पाँच डब्ल्यूटीए टूर खिलाड़ियों में से एक थीं।
  • उन्होंने रियो और पेरिस ओलंपिक खेलों में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया।
  • वह वर्ष 2019 में बिली जीन किंग कप (Billie Jean King Cup) विजेता फ्रांस टीम की सदस्य थीं।
  • वर्ष 2016 में WTA डबल्स टीम ऑफ द ईयर चुनी गई थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.usopen.org/en_US/news/articles/2025-08-25/caroline_garcia_closes_the_chapter_on_tennis_career_at_the_2025_us_open.html

https://www.wtatennis.com/news/4349953/11-time-singles-champion-garcia-plays-final-match-after-us-open-defeat

https://www.rolandgarros.com/en-us/article/us-open-2025-first-round-caroline-garcia-last-match-retirement-farewell