कैरोलिना मारिन द्वारा संन्यास की घोषणा

प्रश्न – 26 मार्च, 2026 को बैडमिंटन इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक, स्पेन की कैरोलिना मारिन ने पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की।कैरोलिना मारिन के संबंध में निम्नलिखित तथ्यों में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) कैरोलिना मारिन एशिया के बाहर की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक महिला एकल स्वर्ण पदक जीता।
(b) उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में महिला एकल स्वर्ण पदक जीता।
(c) उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप खिताब वर्ष 2014, 2015 और 2018 में जीते।
(d) उनके तीन विश्व चैम्पियनशिप खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी पिछले साल पी. वी. सिंधु ने की।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 मार्च, 2026 को बैडमिंटन इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक, स्पेन की कैरोलिना मारिन ने घुटने की बार-बार होने वाली चोट के चलते 32 वर्ष की आयु में पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की।
  • मारिन एशिया के बाहर की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक महिला एकल स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने वर्ष 2016 में रियो डी जेनेरो ओलंपिक में यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • इसके अलावा, वह तीन विश्व चैम्पियनशिप ( वर्ष 2014, 2015, 2018) जीतने वाली पहली महिला भी बनीं।
  • वह रिकॉर्ड 66 हफ्तों तक विश्व नंबर 1 रहीं और रिकॉर्ड सात यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब भी अपने नाम किए।
  • उन्होंने वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है।
  • पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में उनके दाहिने घुटने का एसीएल दूसरी बार फट गया था।
  • मारिन ने वर्ष 2014 में विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में ओलंपिक चैंपियन ली शुएरुई को हराकर खिताब जीता था।
  • उन्होंने वर्ष 2015 में अपना खिताब बरकरार रखा और वर्ष 2018 में अभूतपूर्व तीसरी विश्व चैम्पियनशिप जीत दर्ज की।
  • उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी पिछले साल अकाने यामागुची ने की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/carolina-marin-announces-retirement-from-badminton