कैथरीन साइवर-ब्रंट

प्रश्न – इंग्लैंड की महिला तेज गेंदबाज कैथरीन साइवर-ब्रंट के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 5 मई‚ 2023 को कैथरी साइवर-ब्रंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
(b) उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर वर्ष 2004 से 2023 तक रहा।
(c) उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कुल 22 टेस्ट मैच खेले। (d) वनडे अंतरराष्ट्रीय कैरियर में उन्होंने 141 मैचों में कुल 170 विकेट
उत्तर – (c)

  • 5 मई‚ 2023 को इंग्लैंड की तेज गेंदबाज कैथरीन साइवर-ब्रंट (Katherine Sciver-Brunt) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • ब्रंट ने अपने कैरियर (अंतरराष्ट्रीय) में कुल 14 टेस्ट‚ 141 वनडे और 112 टी-20 मैच खेले।
  • उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर वर्ष 2004 से 2023 तक रहा।
  • कैथरीन साइवर-ब्रंट वर्ष 2009 और 2017 में इंग्लैंड की विश्व कप विजेता महिला टीम में और वर्ष 2009 में टी-20 विश्व कप विजेता टीम में शामिल थी।
  • उन्होंने अपने कैरियर का अंतिम मैच फरवरी‚ 2023 में महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला था।
  • संन्यास के बाद भी वह द हंड्रेड में खेलना जारी रखेंगी।
  • वह वर्ष 2006, 2010 और वर्ष 2012-13 में ईसीबी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.icc-cricket.com/news/3300804