कैथरीन जॉनसन

Katherine Johnson Dies at 101

प्रश्न-24 फरवरी, 2020 को कैथरीन जॉनसन का निधन हो गया। वह थीं-
(a) अभिनेत्री
(b) जलवायु परिवर्तन कार्यकर्त्री
(c) गणितज्ञ
(d) जीव विज्ञानी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 फरवरी, 2020 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं।
  • वह ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से प्रसिद्ध थीं।
  • उनका जन्म 26 अगस्त, 1918 को पश्चिमी वर्जीनिया (अमेरिका) में हुआ था।
  • उन्हें बहुत कम उम्र से ही जटिल से जटिल गणितीय समस्याओं को सुलझाने में कुशलता हासिल थी।
  • बाद में वह नासा के कंप्यूटर पूल का हिस्सा बनीं।
  • उन्होंने पहली बार अमेरिकियों को अंतरिक्ष में भेजने और उन्हें वापस धरती पर सुरक्षित लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्हें वर्ष 2019 में अमेरिका के प्रमुख ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ तथा वर्ष 2015 में ‘प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2020/02/24/science/katherine-johnson-dead.html
https://www.nasa.gov/content/katherine-johnson-biography