कैथरीन कोलोना

प्रश्न-13-15 सितंबर, 2022 के मध्य किस देश की विदेश और यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना भारत की आधिकारिक यात्रा पर रही?
(a) मैक्‍सिको
(b) फ्रांस
(c) इटली
(d) डेनमार्क
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • दोनों मंत्रियों ने कई क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की जिनमें यूरोप में मौजूदा संघर्ष, आगामी संयुक्‍त राष्ट्र महासभा, UNSC में दोनों के बीच चल रहे घनिष्ठ सहयोग और आगामी G-20 प्रेसीडेंसी के लिए भारत की प्राथमिकताएं आदि शामिल रहीं।
  • इस यात्रा के दौरान उन्‍होंने मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड लि. का दौरा भी किया, जहां भारत-फ्रांस के सहयोग से ‘पी 75 पनडुब्बी परियोजना’ चलाई जा रही है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/35698/Visit+of+Minister+for+Europe+and+Foreign+Affairs+of+France+to+India+September+1315+2022