प्रश्न – 8 अगस्त, 2025 को इंडिया एआई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से कैंसर एआई एवं टेक्नोलॉजी चैलेंज (CATCH) ग्रांट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) इस कार्यक्रम के तहत चयनित टीमों को प्रति परियोजना 50लाख रुपये तक की पायलट ग्रांट प्रदान की जाएगी।
(b) पायलट ग्रांट इंडिया एआई और एनसीजी द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित होगी।
(c) सफल परियोजनाओं को 1 करोड़ रुपये तक की स्केल-अप ग्रांट भी दी जाएगी।
(d) इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल कैंसर के उपचार की दवाओं के विकास को प्रोत्साहित करना है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अगस्त, 2025 को इंडियाएआई (IndiaAI) इंडिपेंडेंट बिज़नेस डिवीजन (IBD) ने नेशनल कैंसर ग्रिड (NCG) के सहयोग से कैंसर एआई एवं टेक्नोलॉजी चैलेंज (CATCH) ग्रांट प्रोग्राम की शुरुआत की है।
- इस पहल का उद्देश्य संपूर्ण भारत में कैंसर की स्क्रीनिंग, निदान, उपचार सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवा संचालन को सुदृढ़ करने के लिए अभिनव कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समाधानों के विकास और तैनाती को समर्थन देना है।
- इस कार्यक्रम के तहत चयनित टीमों को, जिनमें तकनीकी नवोन्मेषक एवं नैदानिक संस्थान शामिल होंगे, प्रति परियोजना 50लाख रुपये तक की पायलट ग्रांट प्रदान की जाएगी।
- यह ग्रांट इंडिया एआई और एनसीजी द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित होगी।
- कार्यक्रम के तहत एनसीजी (नेशनल कैंसर ग्रिड) अस्पताल नेटवर्क में एआई समाधानों के पायलट तैनाती को प्रोत्साहन मिलेगा, और सफल परियोजनाओं को 1 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त स्केल-अप ग्रांट भी दी जा सकती है, ताकि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा सके।
- चैलेंज का फोकस उच्च-प्रभाव वाले क्षेत्रों पर होगा, जिसमें एआई-सक्षम स्क्रीनिंग, निदान, नैदानिक निर्णय समर्थन, रोगी सहभागिता, परिचालन दक्षता और अनुसंधान और डेटा प्रबंधन शामिल है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…