केल्विनेटर का अधिग्रहण

प्रश्न – जुलाई 2025 में प्रसिद्ध उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु ब्रांड ‘केल्विनेटर’ का अधिग्रहण निम्नलिखित में से किस कंपनी ने करने की घोषणा की?
(a) टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
(b) रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड
(c) गोदरेज एंड बॉयस
(d) अदानी विल्मर लिमिटेड
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जुलाई, 2025 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक इकाई, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने प्रसिद्ध उपभोक्ता-टिकाऊ वस्तु ब्रांड केल्विनेटर के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • यह अधिग्रहण भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (Consumer Durables) के बाजार में रिलायंस रिटेल की नेतृत्वकारी स्थिति को और मजबूत करेगा।
  • केल्विनेटर नामक यह ब्रांड दुनिया में घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेशन तकनीक का अग्रणी रहा है।
  • भारत में यह 1970 और 1980 के दशक में अपने प्रसिद्ध टैगलाइन “The Coolest One” के कारण अत्यधिक लोकप्रिय हुआ था।
  • इस अधिग्रहण के माध्यम से रिलायंस रिटेल का उद्देश्य “महत्‍वाकांक्षी न शैली का लोकतंत्रीकरण” करना है, यानी हर भारतीय उपभोक्ता तक श्रेष्ठ और वैश्विक मानकों के उत्पादों को सुलभ बनाना।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ril.com/sites/default/files/2025-07/18072025_MR_Reliance_Retail_Acquires_Kelvinator.pdf