केरल का पहला ब्रेस्ट मिल्क बैंक

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य ने पहला ब्रेस्ट मिल्क बैंक खोला?
(a) महाराष्ट्र
(b) राजस्थान
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी‚ 2021 को केरल के एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में ‘पहले ब्रेस्ट मिल्क बैंक’ का उद्‌घाटन हुआ।
  • रोटरी क्लब ऑफ कोचीन के सहयोग से दूध बैंक की स्थापना की गई।
  • यह दूध बैंक उन नवजात शिशुओं के लिए स्तन दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा‚ जिन्हें अपनी माताओं द्वारा स्तनपान नहीं कराया जाता है।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स के साथ मिलकर जनरल अस्पताल में दूध बैंक के संचालन के लिए एक प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ प्रदान किया गया है।
  • इस मिल्क बैंक में एक पाश्चुरीकरण इकाई‚ रेफ्रिजरेटर आरओ प्लांट और कंप्यूटर इत्यादि शामिल किए जाएंगे।
  • इस बैंक की स्थापना के लिए पिछले साल ही केरल राज्य के स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब ऑफ कोचीन ग्लोबल के बीच एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे‚ लेकिन कोविड-19 के प्रकोप से इस परियोजना में देरी हुई।
  • भारत में यह अवधारणा 32 साल पहले आयी थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Kochi/states-first-human-milk-bank-opened/article33763947.ece#:~:text=The%20State’s%20first%20human%20milk,unable%20to%20produce%20sufficient%20milk.