प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने आरबीआई को कितने रुपये के प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल करने को मंजूरी दी है?
(a) 100 रुपये
(b) 20 रुपये
(c) 10 रुपये
(d) 50 रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 17 मार्च, 2017 को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार ने आरबीआई को 10 रुपये के प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दी है।
- इन प्लास्टिक बैंक नोटों का देश के 5 स्थानों पर फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया गया है।
- उल्लेखनीय है कि कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि प्लास्टिक के नोट मौजूदा कॉटन सबस्ट्रेट आधारित नोटों के मुकाबले लंबी अवधि तक खराब नहीं होंगे।
संबंधित लिंक
http://www.pibregional.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1484834