प्रश्न – 10- 11 जुलाई ,2025 को केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) देहरादून
(c) जयपुर (d) केवडिया
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10- 11 जुलाई ,2025 को केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का सम्मेलन-2025 केवडिया ,गुजरात में आयोजित हुआ
- इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; माननीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार; और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के 29 जुलाई, 2025 तक पांच वर्षों के कार्यान्वयन के भाग के रूप में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रमुख संस्थागत प्रगति की समीक्षा करने और सामूहिक रूप से आगे की दिशा तय करने के लिए शामिल हुए
- इस सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय, विश्वभारती, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू), सिक्किम विश्वविद्यालय, त्रिपुरा विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कई अन्य शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143998