केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

Cabinet extension of narendra modi 3 september 2017

प्रश्न-3 सितंबर, 2017 को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल में 4 कैबिनेट तथा 9 राज्य मंत्री शामिल किए गए।
(ii) पीयूष गोयल देश के नए रेल मंत्री बने।
(iii) नितिन गडकरी देश के नए रक्षा मंत्री बने।
(iv) धर्मेंद्र प्रधान देश के नए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बने।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (i), (ii), (iii) एवं (iv)
(d) केवल (ii) एवं (iv)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 सितंबर, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार एवं फेरबदल किया गया।
  • मंत्रिमंडल विस्तार में 4 मंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री तथा 9 नए राज्यमंत्री बनाए गए।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • जिन 4 मंत्रियों को प्रोन्नत कर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उनमें धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण एवं मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं।
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रही निर्मला सीतारमण को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया।
  • गौरतलब है कि 35 वर्षों के बाद देश को महिला रक्षा मंत्री मिली हैं।
  • इससे पूर्व प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुकी हैं।
  • लेकिन स्थायी महिला रक्षा मंत्री की यह पहली नियुक्ति है।
  • इसके अलावा पीयूष गोयल को रेल एवं कोयला मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियन एवं प्राकृतिक गैस एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री तथा मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है।
  • 9 नए बनाए गए राज्य मंत्रियों में से 3 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
  • हरदीप सिंह पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजकुमार सिंह को बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा अलफोंस कन्नथानम को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बनाया गया।
  • इसके अलावा राजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, डॉ. सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री, शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री, डॉ विरेंद्र कुमार को महिला व बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया।
  • इस मंत्रिमंडल विस्तार के पश्चात कुछ प्रमुख मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया जो इस प्रकार है-
    (i) सुरेश प्रभु-वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
    (ii) उमा भारती-पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
    (iii) नितिन गडकरी- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    (v) गिरिराज सिंह-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)।
    (vi) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर-युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री।
  • इस विस्तार के उपरांत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 76 मंत्री हो गए हैं।
  • इसमें से 27 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 37 राज्य मंत्री शामिल हैं।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/narendramodi/status/904220665267445760
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=66900
http://pib.nic.in/newsite/printrelease.aspx?relid=170476
https://khabar.ndtv.com/news/india/live-narendra-modi-cabinet-reshuffle-satpal-anant-hardev-singh-rk-singh-1745370