प्रश्न – 6 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने किसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) शशि शेखर वेम्पति (b) प्रसून जोशी
(c) राजीव प्रकाश (d) अनुपम खेर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया
- इस पद पर उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा
- इस पद पर उन्होंने प्रसून जोशी का स्थान लिया
- केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बारे में –
- यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है, जो सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन को विनियमित करता है।
- भारत में फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन केवल तभी किया जा सकता है, जब उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया हो।
- बोर्ड में गैर-सरकारी सदस्य और एक अध्यक्ष शामिल होते हैं। इन सभी की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
- इसका मुख्यालय मुंबई में है।
- इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, नई दिल्ली, कटक और गुवाहाटी में स्थित हैं।
- प्रमाणन प्रक्रिया सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952, सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 तथा धारा 5(B) के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddnews.gov.in/en/shashi-shekhar-vempati-appointed-cbfc-chairperson-for-three-years