कृष्णा चौधरी

प्रश्न- हाल ही में कृष्णा चौधरी को किस बहुआयामी बल (Multi Dimensional Force) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
(a) सी.आर.पी.एफ.
(b) आई.टी.बी.पी.
(c) बी.एस.एफ.
(d) आई.बी.
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 जनवरी, 2015 को वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी कृष्णा चौधरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibbet Border Police) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • 1979 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी कृष्णा चौधरी वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के महानिदेशक का दायित्व संभाल रहे हैं।
  • श्री कृष्णा चौधरी की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने मंजूरी प्रदान की।
  • आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक का पद पूर्व महानिदेशक सुभाष गोस्वामी के 31 दिसंबर, 2014 को रिटायर्ड होने के पश्चात से खाली था।
  • कृष्णा चौधरी का इस पद पर कार्यकाल 30 जून, 2017 तक रहेगा।
  • उल्लेखनीय है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन 24 अक्टूबर, 1962 को हुआ था।
  • वर्तमान में आई.टी.बी.पी. कर्मी कराकोरम दर्रे (लद्दाख, ज.क.) से लेकर जाचेप ला (अरुणाचल प्रदेश) तक चीन से लगी 3,488 कि.मी. लंबी सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://mha1.nic.in/pdfs/IASApptShriKrishnaC_020215.pdf
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/krishna-chaudhary-appointed-new-itbp-dg-115013100013_1.html
http://itbpolice.nic.in/itbpwebsite/index.html