प्रश्न – “कृषि सखी पहल” के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह पहल कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) द्वारा प्रारंभ की गई है।
- यह पहल अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 (FAO) के अनुरूप है।
- इसका मुख्य उद्देश्य केवल फसल उत्पादन बढ़ाना है, न कि महिला सशक्तिकरण।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 मार्च, 2026 को कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने “कृषि सखी पहल” की शुरुआत की है, जो संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा घोषित “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026” के अनुरूप है।
- एआईसी ने अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से मासिक गतिविधियों (Month-wise Activities) की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है, ताकि महिला किसानों में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया जा सके।
- जनवरी 2026 में इस पहल के अंतर्गत एक परिचयात्मक वीडियो जारी किया गया, जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना था।
- इसके पश्चात फरवरी माह में #AICforHer थीम के अंतर्गत एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसने महिलाओं के प्रति समर्थन, एकता और दृढ़ता का संदेश दिया।
- मार्च 2026 में इस पहल को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए कार्यशालाएँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिला किसानों को फसल बीमा योजनाओं और उनके लाभों के विषय में जानकारी दी जा रही है।
- यह कदम विशेष रूप से उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और जोखिम प्रबंधन में सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
- इस पहल का व्यापक प्रभाव सामाजिक, आर्थिक और नीतिगत स्तर पर देखा जा सकता है।
- यह पहल न केवल महिलाओं को निर्णय लेने में सक्षम बनाती है, बल्कि कृषि उत्पादकता और वित्तीय समावेशन को भी सुदृढ़ करता है।
- साथ ही, यह पहल सतत विकास लक्ष्य (SDGs) विशेषकर लैंगिक समानता (SDG-5) और भुखमरी उन्मूलन (SDG-2) की प्राप्ति में भी सहायक है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2026015®=3&lang=2