प्रश्न – 6-7 जुलाई, 2026 के मध्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन पर प्रथम वैश्विक संवाद-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) न्यूयार्क
(c) जिनेवा (d) पेरिस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-7 जुलाई, 2026 के मध्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन पर प्रथम वैश्विक संवाद (Global Dialogue on AI Governance)-2026 जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन पर वैश्विक संवाद संयुक्त राष्ट्र का एक सार्वभौमिक, बहु-हितधारक मंच है.
- जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 79/325 के अंतर्गत की गई है।
- यह सितंबर 2024 में भविष्य के समझौते के हिस्से के रूप में अपनाए गए वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट के बाद स्थापित किया गया।
- यह वैश्विक संवाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अंतरराष्ट्रीय शासन को आगे बढ़ाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है, जो अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और बहु-हितधारक प्रयासों का पूरक होगा।
- स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल ऑन एआई के साथ मिलकर, जो वैज्ञानिक समझ, पारदर्शिता, जवाबदेही और मजबूत मानवीय निगरानी को बढ़ावा देता है.
- यह रिपोर्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमताओं, उभरते अवसरों और जोखिमों का पहला स्वतंत्र वैज्ञानिक आकलन प्रस्तुत करती है।
- इस संवाद में चार प्रमुख विषयगत समूहों पर चर्चा भी होगी, जिनमें एआई के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, एआई विभाजन को पाटना, सुरक्षित और विश्वसनीय एआई तथा एआई के संदर्भ में मानवाधिकार शामिल हैं।
- विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने इस संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…