‘कृतज्ञ’ हैकथॉन, 2020

प्रश्न-15-30 सितंबर, 2020 के मध्य कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान को बढ़ावा देने हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा किस परियोजना के तहत ‘कृतज्ञ’ हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है?
(a) राष्ट्रीय कृषि मशीनीकरण परियोजना
(b) राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना
(c) राष्ट्रीय कृषि तकनीकी शिक्षा परियोजना
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15-30 सितंबर, 2020 के मध्य कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान को बढ़ावा देने हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा ‘राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (NAHEP) के तहत ‘कृतज्ञ’ (KRITAGYA) हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
  • साथ ही यह महिलाओं के अनुकूल उपकरणों के विकास पर विशेष बल देगा।
  • उल्लेखनीय है कि ICAR ने नवंबर, 2017 में भारत सरकार व विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की शुरुआत की थी।
  • जिसका उद्देश्य छात्रों को अधिक प्रासंगिक और बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान और शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना है।
  • इस हैकथॉन में देशभर के विश्वविद्यालय/तकनीकी संस्थान के छात्र, संकाय और नवप्रवर्तक/उद्यमी समूह बनाकर प्रतियोगी के रूप में शामिल हो सकते हैं।
  • एक समूह में अधिकतम 4 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें एक से अधिक संकाय और एक से अधिक प्रवर्तक या उद्यमी नहीं होंगे।
  • भाग लेने वाले छात्र स्थानीय स्टार्ट-अप, प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों के साथ सहयोग कर सकते हैं।
  • हैकथॉन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतियोगी समूहों को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nahep.icar.gov.in/pdf/KRITAGYA-Registration-Guidelines-01Sept20.pdf

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1658055