कुम्भ-2019 का लोगो (logo) लांच

U.P. Governor launches Kumbh 2019 logo

प्रश्न-कुंभ-2019 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) हरिद्वार
(b) उज्जैन
(c) प्रयाग (इलाहाबाद)
(d) नासिक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 दिसंबर, 2017 को उ.प्र. राजभवन में आयोजित एक समारोह में कुंभ-2019 के लोगो (logo) को लांच किया गया।
  • लोगो की थीम-सर्वसिद्धिपदः कुम्भः (सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाला)।
  • इस अवसर पर यू.पी. टूरिज्म की टैगलाइन ‘यू.पी. नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’ का अनावरण भी किया गया।
  • इसके अलावा ओ.एस.टी.एस. पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को सूचीबद्ध करके डाला जाएगा जिससे पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों के विषय में जानकारी हासिल करने में सुगमता होगी।
  • कुंभ के लोगो को राज्य सरकार के सभी कार्यों यथा विज्ञापन, होर्डिंग, पत्र इत्यादि में उपयोग किया जाएगा जिससे लोग इस इवेंट को पहचान सकें और इससे जुड़ सकें।
  • कुंभ-2019 का आयोजन प्रयाग (इलाहाबाद) में होगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही पर्यटक पुलिस का गठन करेगी।
  • हाल ही में कुंभ की महत्ता के मद्देनजर यूनेस्को द्वारा इसे इन्टैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज वैश्विक सांस्कृतिक (धरोहर) का दर्जा प्रदान किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-otherstates/up-governor-launches-kumbh-2019-logo/article21617526.ece
https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/lucknow/news/UP-LUCK-LCL-cm-yogi-adityanath-releases-logo-of-kumbh-fair-2019-in-allahabad-5767822-PHO.html