“किसान रथ” मोबाइल ऐप

Agriculture Minister Shri Narendra Singh Tomar launches “Kisan Rath”Mobile App to facilitate transportation of foodgrains and perishables during lockdown

प्रश्न- 17 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान रथ मोबाइल ऐप लांच किया। इस ऐप की टैगलाइन क्या है?
(a) किसान का अपना वाहन
(b) किसान की सुरक्षा हमारा दायित्व
(c) किसान का रखो पूरा ध्यान
(d) किसान की जिम्मेदारी है हमारी
उत्तर- (a)
सम्बंधित तथ्य

  • 17 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लॉकडाउन की स्थिति में किसानो की सहायता हेतु ‘किसान रथ’ मोबाइल ऐप लांच किया।
  • यह कृषि और बागवानी उत्पादन से जुड़े किसानों और व्यापारियों को प्राथमिक और द्वितीयक परिवहन के लिए परिवहन वाहनों की खोज में सुविधा प्रदान करता है।
  • प्राथमिक परिवहन में फार्म से मंडियों , एफपीओ कलेक्शन सेंटर और वेयरहाउस आदि तक आवाजाही शामिल होगी।
  • द्वितीयक परिवहन में मंडियों से अन्तः राज्यों और अंतर्राज्यीय मंडियों, प्रसंस्करण इकाइयों, रेलवे स्टेशन, गोदामों और थोक विक्रेताओं आदि तक आवागमन शामिल होगा।
  • कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन के समय परिवहन को लेके आने वाली समस्या के समाधान हेतु इस ‘किसान रथ’ ऐप के माध्यम से देश में किसानों, एफपीओ और सहकारी समितियों को बहुत सुविधा होगी, जिससे की किसानों को सीधे खेतों से अपनी कृषि उपज को स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त परिवहन सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
  • “किसान का अपना वाहन” टैगलाइन वाला यह ऐप कृषि-उत्पाद परिवहन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • यह मोबाइल ऐप पूरे भारत में उपयोग के लिए एंड्रॉइड वर्जन में 08 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।

लेखक –कैलाश मणि त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1615352