प्रश्न-किसान क्रिकेट लीग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. प्रसार भारती और इन-डॉट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी शुरुआत की घोषणा की है।
2. इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों और गायकों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
3. इसका पहला सत्र फरवरी, 2027 में आयोजित होगा तथा इसमें 20 ओवर के प्रारूप में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।
4. प्रसार भारती के WAVES मंच पर लाइव क्रिकेट और गायन प्रतियोगिताएँ बिना सदस्यता शुल्क के उपलब्ध कराने की योजना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 8 अक्टूबर, 2026 को प्रसार भारती और इन-डॉट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने किसान क्रिकेट लीग शुरू करने की घोषणा की।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों और गायकों की खोज कर उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
- पहला सत्र फरवरी, 2027 में आयोजित किया जाएगा।
- इसमें 15 ओवर के सफेद गेंद वाले पेशेवर क्रिकेट प्रारूप में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।
- देशभर से चयनित प्रतिभाओं में 7 टीमें, 140 क्रिकेट खिलाड़ी और 30 गायक शामिल होंगे।
- प्रसार भारती के WAVES मंच पर लाइव क्रिकेट, गायन प्रतियोगिताएँ तथा प्रतिभागियों की जीवनियाँ दर्शकों को बिना सदस्यता शुल्क के उपलब्ध कराने की योजना है।
- किसान क्रिकेट लीग के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पांडे हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/prasar-bharati-in-dot-sports-announce-launch-of-kisan-cricket-league