किसान कल्याण मिशन

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘किसान कल्याण मिशन’ का शुभारंभ किया। इस मिशन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है।
(a) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 जनवरी‚ 2021 को इस मिशन का शुभारंभ किया।
(b) इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री ने सरोजिनी नगर ब्लॉक के अमावां गांव से की।
(c) यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों में 21 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
(d) इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड पर कृषि व किसान कल्याण केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 जनवरी‚ 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘किसान कल्याण मिशन’ का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सरोजिनी नगर ब्लॉक के दादूपुर गांव से की।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और नई तकनीकी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना है।
  • इस मिशन के माध्यम से किसानों को नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
  • यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों में 21 जनवरी तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड पर कृषि व किसान कल्याण केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • अधिक से अधिक किसान बंधुओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह आयोजन अंतर-विभागीय समन्वय से संपन्न किया जाएगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत कृषि आधारित गतिविधियों जैसे-पशुपालन‚ बागवानी‚ गन्ना आदि कृषि आधारित उद्योग शामिल किए गए है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=407354