किर्गिस्तान में ‘मानस और महाभारत’ अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

प्रश्न – “मानस और महाभारत” अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 6 जुलाई, 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में “मानस और महाभारत” नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया ।
(b) यह केंद्र किर्गिस्तान की मानस नेशनल एकेडमी और नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर स्टडीज़ ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (सीएसआईआर) के सहयोग से स्थापित किया गया है।
(c) यह केंद्र केवल आधुनिक राजनीतिक संबंधों के अध्ययन के लिए स्थापित किया गया है।
(d) इसका संबंध महाकाव्य परंपराओं के तुलनात्मक अध्ययन से है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 जुलाई, 2026 को भारत और किर्गिस्तान ने किर्गिस्तान के बिश्केक में “मानस और महाभारत” नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया ।
  • यह केंद्र किर्गिस्तान की मानस नेशनल एकेडमी और नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर स्टडीज़ ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (सीएसआईआर) के सहयोग से स्थापित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य भारत और किर्गिस्तान की प्राचीन सभ्यताओं, सांस्कृतिक विरासत और महाकाव्य परंपराओं के तुलनात्मक अध्ययन को बढ़ावा देना है।
  • यह शुभारंभ 4 से 7 जुलाई, 2026 तक भारतीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा था।
  • उद्घाटन समारोह में मानस राष्ट्रीय अकादमी, सीएसआईआर और किर्गिस्तान के सात विश्वविद्यालयों (केएनयू, बीएसयू, एयूसीए और अला-टू सहित) के बीच त्रिपक्षीय सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस कार्यक्रम में किर्गिज़ महाकाव्य मानस के पहले हिंदी अनुवाद का विमोचन भी किया गया।
  • किर्गिज़ महाकाव्य मानस का मानवता की सांस्कृतिक विरासत में एक अनूठा स्थान है।
  • किर्गिज़ लोगों की राष्ट्रीय पहचान, ऐतिहासिक स्मृति और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त मानस, मानसची समुदाय की समृद्ध मौखिक परंपरा के माध्यम से पीढ़ियों से संप्रेषित होता रहा है।
  • मानस की पांडुलिपि परंपरा को यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में शामिल किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी प्राप्त हुई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/money/general/india-kyrgyzstan-launch-manas-and-mahabharata-civilizational-studies-centre/ar-AA27usfi