प्रश्न – किम्बर्ली प्रक्रिया (Kimberley Process – KP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- किम्बर्ली प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य संघर्ष हीरों (Conflict Diamonds) के वैश्विक व्यापार को रोकना है।
- यह एक त्रिपक्षीय पहल है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय हीरा उद्योग और नागरिक समाज शामिल हैं।
- भारत को 1 जनवरी, 2026 से किम्बर्ली प्रक्रिया का अध्यक्ष चुना गया है।
- भारत पहली बार किम्बर्ली प्रक्रिया की अध्यक्षता करेगा।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- किम्बर्ली प्रक्रिया (KP) की पूर्ण बैठक (Plenary) ने भारत को 1 जनवरी, 2026 से इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पहल का अध्यक्ष चुना है।
- किम्बर्ली प्रक्रिया एक त्रिपक्षीय पहल है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय हीरा उद्योग और नागरिक समाज शामिल हैं।
- इसका उद्देश्य “कच्चे हीरों (Conflict Diamonds)” के व्यापार को रोकना है,ऐसे कच्चे हीरे जिनका उपयोग विद्रोही समूह या उनके सहयोगी वैध सरकारों को – कमजोर करने वाले संघर्षों के वित्तपोषण में करते हैं, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में परिभाषित है।
- भारत 25 दिसंबर, 2025 से उपाध्यक्ष (Vice Chair) की भूमिका निभाएगा और इसके बाद 1 जनवरी, 2026 से अध्यक्षता संभालेगा।
- यह तीसरी बार होगा जब भारत को किम्बर्ली प्रक्रिया की अध्यक्षता सौंपी गई है।
- किम्बर्ली प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS), जो एक संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत स्थापित की गई थी, 1 जनवरी 2003 से प्रभावी है।
- समय के साथ यह कच्चे हीरों के व्यापार पर अंकुश लगाने का एक प्रभावी तंत्र बन चुकी है।
- वर्तमान में किम्बर्ली प्रक्रिया के 60 प्रतिभागी हैं, जिनमें यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देश एकल प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं।
- ये सभी मिलकर वैश्विक कच्चे हीरों के व्यापार का 99 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे यह इस क्षेत्र की सबसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…