प्रश्न- 10 मार्च, 2021 को किस भारतीय संस्थान को एफएओ का किंग भूमिबोल वर्ल्ड सॉइल डे-2020 पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) इसरो
(b) डीआरडीओ
(c) आईसीएआर
(d) आईसीएमआर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 10 मार्च, 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) को एफएओ (FAO) का ‘किंग भूमिबोल वर्ल्ड सॉइल डे-2020’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- थाइलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने आईसीएआर की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
- थाईलैंड के कृषि सहकारिता मंत्री डॉ. चैलेर्मचाई स्रिओन ने बैंकाक, थाईलैंड में हुए एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया।
- एफएओ ने 5 दिसंबर, 2020 को ‘विश्व मृदा दिवस’ के अवसर पर गत वर्ष के दौरान ‘मृदा क्षरण रोको, हमारा भविष्य बचाओ’ विषय पर ‘मृदा स्वास्थ्य जागरूकता’ में योगदान के लिए आईसीएआर को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्रदान किए जाने की घोषणा की थी।
- आईसीएआर को यह पुरस्कार स्वस्थ मिट्टी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्ध्ता के लिए दिया गया।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में शुरू किया गया यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है जो सफल और प्रभावकारी विश्व मृदा दिवस समारोह का आयोजन करके मृदा के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।
- यह पुरस्कार ‘किंगडम ऑफ थाईलैंड’द्वारा प्रायोजित है, जिसका नाम थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के नाम पर रखा गया है।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=411604
http://www.fao.org/global-soil-partnership/resources/highlights/detail/en/c/1334384/