काला नमक चावल महोत्सव

प्रश्न-13-15 मार्च, 2021 तक उत्तर प्रदेश के किस जिले में ‘कालानमक चावल महोत्सव’ का आयोजन किया गया?
(a) गोरखपुर
(b) सिद्धार्थ नगर
(c) महाराजगंज
(d) संतकबीर नगर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13-15 मार्च, 2021 तक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में तीन दिवसीय ‘कालानमक चावल महोत्सव’ का आयोजन किया गया।
  • यह उत्सव लखनऊे गुड़ महोत्सव की सफलता के बाद आयोजित किया गया।
  • इस चावल महोत्सव का आयोजन ‘एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) के तहत चयनित उत्पादों को आत्मनिर्भर भारत अभियान और ‘लोकल फॉर वोकल’ के रूप में बाजार को बढ़ावा देने और ब्रांड बनाने के लिए किया गया।
  • ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का उद्देश्य स्थानीय शिल्प का संरक्षण एवं विकास, कला और क्षमता का विस्तार, आय में वृद्धि एवं स्थानीय रोजगार का सृजन, उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार एवं दक्षता का विकास, उत्पादों की गुणवत्ता में बदलाव, उत्पादों को पर्यटन से जोड़ा जाना, क्षेत्रीय असंतुलन के कारण होने वाली आर्थिक विसंगतियों को दूर करना और राज्य स्तर पर ओडीओपी के सफल संचालन के बाद इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
  • कालानमक चावल को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है।
  • यह चावल सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गोरखपुर, महारागंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में उत्पादित किया जाता है।
  • इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
  • महोत्सव में काला नमक चावल के विभिन्न व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…‘

https://www.hindustantimes.com/lifestyle/art-culture/after-strawberry-and-jaggery-festival-kalanamak-rice-festival-to-be-held-in-up-101615611087732.html