कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान

प्रश्न-हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किस राज्य में कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया?
(a) मध्य प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) राजस्थान
(d) ओडिशा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2018 को (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हार्टफुलनेश सेंटर योगाश्रम में आयोजित समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।
  • यह योगाश्रम दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अम्लेश्वर में स्थित है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री संतोष हैं।
  • समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए 400 से अधिक दिव्यांग बालक एवं बालिकाओं ने तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण में भागीदारी की।
  • योग प्रशिक्षण के समापन दिवस (21 जून, 2018) के अवसर पर किए गए योग के प्रदर्शन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

संबंधित लिंक…
http://bhaskarworld.com/breaking-400-divya-children-made-yoga-for-three-days-by-making-yoga-a-golden-book-of-world-records-chief-minister-dr-raman-singh-congratulated/
http://dprcg.gov.in/post/1529593382/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0__:__%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5_%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%A8%E0%A5%87_%E0%A4%95%E0%A4%BE_%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8_%E0%A4%B9%E0%A5%88_:_%E0%A4%A1%E0%A5%89._%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9_:_%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%A8%E0%A5%87_%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%AE_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE_%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B5_%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4_%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4_%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8__%E0%A4%95%E0%A4%BE_%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%AD