कामागाटा मारू प्रकरण

प्रश्न – किस शहर की एक प्रमुख सड़क को कामागाटा मारू के मानद नाम से सम्मानित किया जाएगा?
(a) ब्रिसबेन
(b) वेंकुवर
(c) ओटावा
(d) न्‍यूयार्क
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

कामागाटा प्रकरण

  • अप्रैल 1914 में बाबा गुरूदित्त सिंह के नेतृत्‍व में पंजाब के 376 यात्रियों के साथ जापानी समुद्री जहाज कामागाटा मारू हागकांग से रवाना हुआ था।
  • इसमें सिख, मुस्लिम हिंदू तीनों धर्मों के लोग शामिल थे।
  • 23 मई, 2023 को यह जहाज बैंकुवर के तट पर पहुंचा तो इसे दो महीने तक वहीं खड़ा रहना पड़ा।
  • इसका प्रमुख कारण था कि कनाडा की सरकार ने अलग-अलग कानूनों का हवाला देकर भारतीयों को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
  • जहाज को वहां से वापस लौटना पड़ा, 27 सितंबर, 1914 को जहाज कोलकाता के बजबज बंदरगाह पर पहुंचा।
  • बंदरगाह में प्रवेश करने पर एक ब्रिटिश गनबोट द्वारा जहाज को रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षा में रखा गया।
  • यात्रियों ने पुलिस के शत्रुतापूर्ण रवैये का विरोध किया जिससे दोनों पक्षों में झड़प हुई परिणामस्वरूप कई यात्रियों की मृत्‍यु हो गई।
  • नोट : 2016 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कामागाटा मारू प्रकरण के लिए संसद में आधिकारिक माफी मांगी थी।

लेखक – अशोक तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/nri/latest-updates/part-of-a-road-in-canada-to-be-renamed-to-honour-1914-komagata-maru-incident/articleshow/97622034.cms?from=mdr